home page

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

 | 
रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम


रांची, 11 मई (हि.स.)। रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के खोरहा टोली से लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडे की तलाश में रांची पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। बच्ची के बारे में जानकारी देने वाले को पुलिस की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

रांची पुलिस ने बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि बच्ची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

बच्ची के संबंध में जानकारी देने के लिए पुलिस ने चार मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर सीधे संपर्क कर सूचना दी जा सकती है।

* रांची एसएसपी : 9431706136* सिटी एसपी : 9431706137* सदर डीएसपी : 9431102090* सदर थाना प्रभारी : 9431706160

इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) केवी रमण ने सोमवार को बताया कि रांची पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच और छापेमारी कर रही है। बच्ची की तलाश के लिए विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस हर संभावित पहलू पर जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची की सुरक्षित बरामदगी के लिए आम लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं बच्ची दिखाई दे या उससे जुड़ी कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

अदिति पांडे के लापता होने की घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस लगातार अलर्ट मोड में काम कर रही है और बच्ची को जल्द से जल्द खोज निकालने के प्रयास जारी हैं।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे