home page

रांची जिला अस्मिता लीग शुरू, 400 खिलाड़ी ले रहे भाग

 | 
रांची जिला अस्मिता लीग शुरू, 400 खिलाड़ी ले रहे भाग


रांची, 27 अप्रैल (हि.स.)। रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सोमवार को रांची जिला अस्मिता लीग का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सदर अनुमंडलीय पदाधिकारी कुमार रजत ने किया। रांची जिला अस्मिता सिटी लीग के तहत फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग और कबड्डी के प्रतियोगिता आयोजित हो रहा है। इस प्रतियोगिता में लगभग 400 बालिकाओं ने भाग लिया। सभी आगंतुकों का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह ने प्रतीक चिह्न देकर किया, जबकि मंच का संचालन विभाग के वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन हॉकी मैच भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर और बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र के बीच खेला गया। इसमें बरियातू बालिका हॉकी प्रशिक्षण केंद्र 4-0 से बढ़त बनाते हुए अगले मैच के लिए कल सेमीफाइनल खेलेगी ।

जिला खेल कार्यालय के बिरसी मुंडू और मुकेश कुमार ने पूरे प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाई।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि शिवेंद्र दुबे, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, चेयरमैन झारखंड वूशू संघ के चंचल भट्टाचार्य, झारखंड कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार सिंह और रांची के सभी डे-बोर्डिंग,आवासीय, खेलो इंडिया और एकलव्य प्रशिक्षण के प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar