पुलिस ने 180 पेटी अवैध विदेशी शराब किया जब्त
दुमका, 16 अप्रैल (हि.स.)। जिले के रामगढ़ थाना की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा शुरू कर थोड़ी दूरी पर उसे रोकने में सफलता हासिल की। जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके पर ही शराब को जब्त कर लिया। हालांकि ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। विदेशी शराब की अनुमानित क़ीमत लगभग 10 लाख से ऊपर बताई जाती है।
विदेशी शराब के हर पाउच में सेल ओनली उत्तर प्रदेश अंकित था। मामले को लेकर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए ट्रक में पटरा के नीचे छुपाकर दारु ले जाया जा रहा है, जो दुमका से गुहियाजोरी होते हुए रामगढ़ की ओर आ रही है। हंसडीहा होते हुए बिहार की ओर जाएगी। सूचना पर गृहियाजोरी रामगढ़ मुख्य मार्ग के पास गश्ती दल के साथ चेकिंग लगाया। चेकिंग के क्रम में एक मालवाहक ट्रक रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 31 जी जीसी 2931 गूहियाजोरी से रामगढ़ की तरफ से आते दिखा जिसे रोका गया। उक्त मालवाहक गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर 31 जीसी 2931 है, को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस को देखते ही उक्त वाहन का ड्राईवर गाड़ी को भागने लगा और कुछ दूर बाद वाहन चालक गाड़ी मयूरनाथ मोड़ के पास खड़ी कर फरार हो गया। जिसे शस्त्र बल के सहयोग से पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक भागने में सफल रहा।
उक्त गाड़ी में शराब पेटी कुल संख्या-180 (प्रत्येक पेटी में कागज का पाउच में ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की 180 मिली लिखा हुआ 48 पाउच कुल- 8640 पाउच शराब पाया गया एवं ट्रक सं0- बीआर 31 जीसी 2931 को विधिवत् साक्ष्य करते हुए जप्ती सूची बनाते हुए जब्त किया। ट्रक के चालक और मालिक की ओर से काफी मात्रा में अवैध शराब का क्रय-बिक्रय एवं परिवहन कर बिहार ले जाया जा रहा था। ट्रक संख्या-बीआर 31 जीसी 2931 के चालक और मालिक के विरूद्ध एवं अन्य अज्ञात शराब माफिया के विरूद्ध अवैध शराब का क्रय- बिक्रय एवं परिवहन करने के आरोप में रामगढ़ थाना मामला दर्ज किया गया।
वहीं जब्ती ती सूची के अनुसार कुल 180 पेटी में प्रत्येक पेटी में 48 पाउच ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की 180 मिली लिखा हुआ कुल-8640 पाउच शराब बरामद किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

