home page

रामगढ़ नगर परिषद में भ्रष्टाचार काे लेकर डीसी से शिकायत

 | 
रामगढ़ नगर परिषद में भ्रष्टाचार काे लेकर डीसी से शिकायत


रामगढ़, 05 मई (हि.स.)। नगर परिषद कार्यालय भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। यह मुद्दा एक बार फिर रामगढ़ डीसी के समक्ष उठाया गया। मंगलवार को डीसी ऋतुराज की ओर से आयोजित जनता दरबार में शिकायत करने कई लोग पहुंचे।

समाजसेवी रवि कुमार ने डीसी को बताया कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली काफी भ्रष्ट है। सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पदमुक्त करने और उनके कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रधानमंत्री आवास योजना में नियमों की धज्जियां उड़ाने, बिना किसी विज्ञापन या चयन प्रक्रिया के अवैध नियुक्तियां की गई हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अनावश्यक होल्डिंग रसीद की मांग, होल्डिंग टैक्स में मनमानी बढ़ोतरी को लेकर भी जनता में भारी आक्रोश है।

मौके पर धर्मवीर महतो, कमलनाथ महतो, शन्नी कुमार, राहुल कुमार, वीरू कुमार, प्रेम कुमार, सत्यपाल महतो और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश