डीसी और एसपी के निर्देश पर रामगढ़ जेल का हुआ औचक निरीक्षण
| May 31, 2026, 12:08 IST
रामगढ़, 31 मई (हि.स.)।
रामगढ़ डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर शनिवार की रात रामगढ़ उपकारा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तुएं नहीं मिली। रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन, पतरातु एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा उपकारा का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें कोई भी आपत्तिजनक वस्तु नहीं पाया गया। निरीक्षण के क्रम में उपकारा में प्रतिनियुक्ति सभी पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
औचक निरीक्षण के क्रम में मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, रामगढ़ सीओ रमेश रविदास, दुलमी सीओ किशोरी यादव, चितरपुर सीओ दीपक मिंज, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे सहित अन्य उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

