home page

राजीव रंजन मिश्रा को जानबूझकर फंसाया गया : मुस्तफा

 | 
राजीव रंजन मिश्रा को जानबूझकर फंसाया गया : मुस्तफा


रांची, 16 मई (हि.स.)। भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने मॉनिटर लिजर्ड (गोह) की कथित अवैध तस्करी मामले में रामनवमी महावीर मंडल के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा को साजिश के तहत फंसाए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

गुलाम मुस्तफा ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि राजीव रंजन मिश्रा सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े व्यक्ति हैं और सभी धर्म और समुदाय के लोगों को सम्मान देते रहे हैं। ऐसे में उन्हें जानबूझकर फंसाने की बू नजर आती है।

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर भरोसा ही नहीं है कि राजीव रंजन मिश्रा इस तरह के कार्य में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने व्यक्तिगत दुश्मनी या जलन के कारण उन्हें साजिश के तहत फंसाने का प्रयास किया है।

गुलाम मुस्तफा ने वन विभाग और रांची पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करने की अपील करते हुए कहा कि जो भी वास्तविक दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar