युवाओं को नशे से दूर रखने का माध्यम है खेल : शिल्पी
रांची, 10 नवंबर (हि.स.)। युवा कांग्रेस मांडर प्रखंड कमिटी की ओर से मंगलवार काे आयोजित राजीव गांधी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों से कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि युवाओं को नशापान, सामाजिक बुराइयों और गलत प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए खेल, अनुशासन, सकारात्मक सोच और बेहतर भविष्य की दिशा से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है।
उन्होंने कहा कि उन्हें विशेष प्रसन्नता है कि राजीव गांधी सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मांडर विधानसभा क्षेत्र के पांचों प्रखंडों में किया जा रहा है, जिससे गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे आने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के नेतृत्व में खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को लेकर शिल्पी की सोच दूरदर्शी और सकारात्मक है और यह फुटबॉल टूर्नामेंट भी युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की इसी सोच का परिणाम है।
स अवसर पर आजाद अंसारी, अमित खलखो, मांगा उरांव, सेराफिना मिंज, शमीम अख़्तर, जमील मलिक, आबिद अंसारी, विनोद खलखो, सुका उरांव, होसे उरांव सहित अन्य, थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

