home page

झारखंड के चार जिलों में 15 अक्टूबर को बारिश की संभावना

 | 
झारखंड के चार जिलों में 15 अक्टूबर को बारिश की संभावना


-कोडरमा में सबसे अधिक 35.7 डिग्री रहा तापमान

रांची, 14 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के चार जिलों में गुरुवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। बुधवार को कोडरमा में राज्य का सबसे अधिक तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से दिन में गर्मी और उमस महसूस की गई। रांची में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी तापमान में अंतर देखने को मिला। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 32.6 डिग्री और न्यूनतम 22.9 डिग्री तथा बोकारो में अधिकतम 32.1 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak