home page

रांची में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, 08 तक येलो अलर्ट

 | 
रांची में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा तापमान, 08 तक येलो अलर्ट


रांची, 02 मई (हि.स.)। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई, इससे तापमान में ०२ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने ०8 मई तक गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 35 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के नामकुम में 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के मंझारी में 41.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले और घने बादल छा गए। इसके बाद मध्यम दर्जे की बारिश और ओलावृष्टि हुई इससे वातावरण में ठंड महसूस की गई।

टेम्परेचर अपडेट

रांची में आज अधिकतम तापमान 3१ डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 35 और न्यूनतम 22.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 34.1 डिग्री और न्यूनतम 22.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak