home page

पीवीयूएनएल ने गोला आईटीआई कॉलेज में शुरू किया वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम

 | 
पीवीयूएनएल ने गोला आईटीआई कॉलेज में शुरू किया वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम


रामगढ़, 27 अगस्त (हि.स.)। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) ने स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर सार्थक पहल कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आईटीआई कॉलेज गोला में 03 माह के आवासीय वेल्डिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के 30 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रोशनलाल चौधरी, डीसी ऋतुराज, पीवीयूएनएल के जीएम (मेंटेनेंस) आर के निरंजन और एचओएचआर जियाउर रहमान ने किया।

इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से 06 माह के आवासीय सीएनसी ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम को भी प्रायोजित किया जा रहा है, जिसमें 30 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सितंबर से प्रारंभ होगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, रामगढ़ जिला प्रशासन और टूल रूम की ओर से पीवीयूएन की इस पहल की सराहना की गई। यह पहल क्षेत्र के युवाओं को व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल प्रदान करने, उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश