home page

रांची निगम चुनावः रोशनी खलखो ने निकाला भव्य विजय जुलूस, कहा शहर की समस्याओं के लिए रहेंगी उपलब्ध

 | 
रांची निगम चुनावः रोशनी खलखो ने निकाला भव्य विजय जुलूस, कहा शहर की समस्याओं के लिए रहेंगी उपलब्ध


रांची, 28 फरवरी (हि.स.)। राजधानी रांची के नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर मिली शानदार जीत से उत्साहित रोशनी खलखो ने शनिवार को ओटीसी ग्राउंड, पिस्कामोड़ से भव्य विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान बाईक रैली और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदगार स्वागत किया।

जुलूस में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और पूर्व खिजरी विधायक रामकुमार पाहन सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताया।

वहीं मौके पर रोशनी खलखो ने कहा कि यह मेरी नहीं, रांची की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और ईमानदारी की मेहनत का परिणाम आज सामने है। वार्ड पार्षद रहते हुए जो काम किया, उसी पर जनता ने भरोसा जताया है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगी। जुलूस पिस्का मोड़ से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ा। रौशनी खलाखो का जगह-जगह पर रांची के लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे