home page

राष्ट्रीय स्कूली वूशु प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रणमय

 | 
राष्ट्रीय स्कूली वूशु प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रणमय


-कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के छात्र प्रणमय का अंडर-17 बालक वर्ग के 70 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ चयन

रांची, 09 अक्टूबर (हि.स.)। रांची के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के छात्र प्रणमय का चयन 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए किया गया है। वह अंडर-17 बालक वर्ग के 70 किलोग्राम भार वर्ग में वूशु प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रणमय ने रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय चयन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने प्रणमय को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परमजीत कौर ने कहा कि राज्य में फुटबॉल, हॉकी और क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेलों के साथ-साथ वूशु, कराटे और योग के प्रति भी बच्चों की रुचि बढ़ रही है। इन खेलों में बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे