रांची के विभिन्न क्षेत्रों में चार अप्रैल को बिजली आपूर्ति रहेगी ठप
रांची, 03 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में चार अप्रैल (शनिवार) 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा नंगे तारों को कवर केबल से बदलने और नए पोल लगाने के कार्य के कारण यह पावरकट रहेगा। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से समय रहते आवश्यक कार्य निपटाने की अपील की है।
विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा गया है कि न्यू मोराबादी और बड़गाईं फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इससे प्रगतिशील कॉलोनी, महावीर नगर सहित आसपास के इलाकों के ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे। ओरमांझी और बूटी मोड़ फीडर के अंतर्गत क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती होगी। इस दौरान इरबा बाजार टांड़, इरबा, शिवाजी नगर और बूटी मोड़ क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
अनंतपुर और एचएसएल फीडर के तहत आने वाले इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे अनंतपुर रोड नंबर चार और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। कोकर क्षेत्र में सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा राजू नगर और हेसल इलाके में भी इसी समयावधि में आपूर्ति बाधित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

