न्यू मोराबादी और हरिहर सिंह रोड में एक मार्च को रहेगी बिजली बाधित
| Feb 28, 2026, 20:45 IST
रांची, 28 फ़रवरी (हि.स.)। कोकर डिवीजन के आरएमसीएच सब डिवीजन अंतर्गत मोराबादी पावर हाउस से जुड़े 11 केवी न्यू मोराबादी और हरिहर सिंह रोड फीडर क्षेत्र में एक मार्च 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विभाग की ओर से दी गई है। बताया गया है कि आरडीएसएस कार्य के तहत एलटी के नंगे तार को कवर केबल में बदलने और नए पोल खड़ा करने का कार्य किया जाएगा।
इस कारण दुर्गावती चौक, मंडा टॉड मस्जिद गली, खलिहान गली तथा हरिहर सिंह रोड क्षेत्र के संबंधित ट्रांसफार्मर बंद रहेंगे। विभाग के अनुसार सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

