home page

जन्माष्टमी बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन

 | 
जन्माष्टमी बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन


रांची, 01 सितंबर (हि.स.)। श्री शिव मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति के तत्वावधान में श्री राधा कृष्ण मंदिर, राजेंद्र चौक के समीप श्री राम भरत मिलाप समिति की ओर से आयोजित होने वाली श्री राधा कृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में पोस्टर विमोचन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर चार सितंबर 2026 की शाम सात बजे से मंदिर प्रांगण में किया जाएगा।

पोस्टर विमोचन के दौरान समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने बताया कि बरसात के मौसम और प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है।

पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रतिभागी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। प्रतियोगिता में शून्य से तीन वर्ष, चार से सात वर्ष और आठ से 12 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड वाले पोस्टर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में लगाए जाएंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में सजावट और वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।

पोस्टर विमोचन में रोहित शारदा, महेश विजय, आरके गुप्ता, प्रिंस पांडे, विनीता शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar