home page

माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

 | 
माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार


चतरा, 09 अक्टूबर (हि.स.)। टंडवा पुलिस ने कांड संख्या 47/2023 के मामले में न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर अप्राथमिकी अभियुक्त उमेश गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोडवार गांव निवासी दीनबंधु गंझू के पुत्र उमेश गंझू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उमेश गंझू पर माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य होने का आरोप है।

मामला टंडवा थाना कांड संख्या 47/2023 दिनांक 12 मार्च 2023 से संबंधित है। मामले में सीएलए एक्ट की धारा 17(1)(2) के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी