home page

पुलिस ने ठगी के आरोपित को किया गिरफ्तार

 | 
पुलिस ने ठगी के आरोपित को किया गिरफ्तार


रांची, 20 अप्रैल( हि.स. )। राजधानी रांची के पिठोरिया थाना की पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग का नाम खुर्शीद आलम है और वह पिठोरिया का रहने वाला है। खुर्शीद आलम कई लोगों से जमीन के नाम पर पैसे ले रखा है। पैसे लेने के बाद जमीन नहीं दे रहा था। इस मामले को लेकर पिठोरिया थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जिसके बाद आरोपित की गिरफ्तारी हुई।

इस मामले को लेकर पिठोरिया थाना प्रभारी ने बताया कि ठगी को लेकर मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच करने के बाद सही पाया गया। पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार हो रहा था। पुलिस ने इसके ठिकाने पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि कितने लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे