home page

महिला को कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा

 | 
महिला को कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा


रांची, 02 अप्रैल (हि.स.)। रांची के कोकर इलाके में महिला को कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम गूंजा श्रीवास्तव है। पुलिस ने इसके पहले दो आरोपित पंकज और सनातना है, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार सभी अपराधियों ने महिला को कालिख पोतने के साथ-साथ प्रताड़ित भी किया था।

सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भाभानगर, रोड़ नं0-05, कोकर में माधुरी देवी, पति स्व० सुधीर मुदुक के घर में किराये पर रह रहने वाली महिला काजल मुण्डा एवं अकांक्षा रिचर्ड को कुछ व्यक्तियों की ओर से अपमानित किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाभानगर, रोड नं0-05 से दोनों पिड़िता को सकुशल थाना लाया गया। इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना काण्ड दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के दिये गये निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटो में घटना में संलिप्त मुख्य दो आरोपित को इसके पहले पंकज कुमार उर्फ पंकज कुमार सिंह, संतना कुमारी उर्फ संतना मछुआ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान एवं कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अन्य आरोपित गुंजा श्रीवास्तव और एक नाबालिग को पकड़ा गया।

उल्लेखनीय है कि 29 मार्च को पीड़िता के पति पर बाइक चोरी का आरोप लगा था। ये सभी लोग लगातार अपनी बाइक मांग रहे थे लेकिन बाइक नहीं मिलने के बाद बहस हुई जिसके बाद मामला और बिगड़ते चला गया। इसके बाद सभी लोगों ने महिला को कालिख पोत कर पूरे मुहल्ले में घुमाया था। फिलहाल इस मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे