home page

पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर नौ को

 | 
पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर नौ को


रांची, 08 जून (हि.स.)।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर झारखंड के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मंगलवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा जिला अस्पतालों, अनुमंडल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और फर्स्ट रेफरल यूनिट में भी विशेष प्रसव पूर्व जांच सत्र संचालित होंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मातृत्व स्वास्थ्य कोषांग की राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ पुष्पा ने बताया कि वर्ष 2016 से चल रहे इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, अल्ट्रासाउंड, रक्त और मूत्र जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अभियान के कारण उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) की पहचान दर 3.5 प्रतिशत से बढ़कर 10 प्रतिशत हो गई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-6) के अनुसार राज्य में पहली तिमाही में प्रसव पूर्व जांच कराने वाली महिलाओं की संख्या 68 प्रतिशत से बढ़कर 76.4 प्रतिशत हो गई है, जबकि चार या अधिक एएनसी जांच कराने वाली माताओं का प्रतिशत 38.7 से बढ़कर 59 प्रतिशत पहुंच गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar