home page

राज्यपाल से खिलाड़ियों ने की मुलाकात

 | 
राज्यपाल से खिलाड़ियों ने की मुलाकात


रांची, 27 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को रांची में आयोजित '28वें सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप–2026' में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे