home page

प्लास्टिक विरोध दिवस पर पर कपड़ा के थैले का वितरण

 | 
प्लास्टिक विरोध दिवस पर पर कपड़ा के थैले का वितरण


रांची, 23 अप्रैल (हि.स.)। लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से गुरुवार को प्लास्टिक विरोध दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान एक ओर जहां अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक दिवस के तहत रांची नगर निगम के हरमू पार्क में पाैधारोपण के लिए पौधों का वितरण किया गया,वहीं दूसरी ओर पुंदाग सब्जी बाजार में लोगों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण कर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन दिलीप बंका ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पाैधे लगाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव का आधार बनते हैं और समाज की भागीदारी से ही स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण संभव है।

पौधारोपण कार्यक्रम में क्लब के सचिव डॉ प्रदीप कुमार, लायन श्याम सुंदर शर्मा,अजय अग्रवाल,परविंदरजीत सिंह,लायन लेडी बीना बंका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। वहीं प्लास्टिक विरोध दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन दिलीप बंका,लायन लेडी बीना बंका सहित अन्य मौजूद थे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar