विश्व पर्यावरण दिवस पर अर्जुन मुंडा ने किया पौधारोपण
खूंटी, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कर्रा प्रखंड के डूंगरगढ़ी स्थित लतरातु परिसर में फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण करने से प्रकृति का संतुलन बना रहता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिलता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार, विनोद प्रसाद सोनी, अरुण चंद्र गुप्ता, निखिल कदुना, विष्णु प्रसाद सोनी, घूरन महतो, ज्ञान रंजन, सुधीर सिंह, नीलांबर सिंह, रमन कुमार, रामप्रताप देव, रंजीत मुंडा और कृष्णा मुंडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा

