home page

मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री को संत्वाना देने पहुंच रहे पूरे राज्य से लोग

 | 
मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री को संत्वाना देने पहुंच रहे पूरे राज्य से लोग


मां के निधन के बाद मुख्यमंत्री को संत्वाना देने पहुंच रहे पूरे राज्य से लोग


रामगढ़, 15 अक्टूबर (हि.स.)।

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में पूरे राज्य से लोग उन्हें संंत्वाना देने पहुंच रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि नेमरा में राज्य के मेरे अपने लोगों के साथ। मुख्यमंत्री की इस पंक्ति में अपने लोगों के प्रति जुड़ाव और अपनत्व का भाव झलकता है। मां के निधन के बाद नेमरा पहुंच रहे लोगों की संवेदनाएं इस कठिन समय में परिवार के प्रति उनके समर्थन को दर्शा रही हैं।

नेमरा में जनप्रतिनिधि, शुभचिंतक और विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जता रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन को याद करते हुए भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “मैं मां का ही अंश हूं। वह हर पल मेरे साथ हैं।” मुख्यमंत्री के इस कथन में मां के प्रति अटूट प्रेम, गहरा भावनात्मक जुड़ाव और उनकी स्मृतियों को सदैव जीवित रखने का संकल्प झलकता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके गांव के आसपास के स्कूली छात्र भी पहुंचे। नन्हे छात्र-छात्राओं ने अपने मनोभाव से गहरी संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भावुक हो गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश