home page

लाखों की ठगी करने के आरोपित को लोगों ने किया पुलिस के हवाले

 | 
लाखों की ठगी करने के आरोपित को लोगों ने किया पुलिस के हवाले


दुमका, 23 जुलाई (हि.स.)। नगर थाना पुलिस ने दर्जनों लोगों से करोड़ों रूपये के ठगी करने का आरोपित को गिरफ्तार कर गुरूवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित नगर थाना क्षेत्र के न्यूबाबूपाड़ा निवासी आसीत कुमार सिंह है। जानकारी के अनुसार आरोपित पर दर्जनों लोगों ने लाखों रूपया उधारी लेकर पैसा वापस नहीं करने का आरोप है।

नगर थाना क्षेत्र के संजीव कुमार जायसवाल ने वर्ष 2024 में आसीत कुमार पर लाखों रूपया ठगी करने का मामला दर्ज कराया था। न्यायालय में केस की सुनवाई चल रही है। लोगों ने आशीत कुमार सिंह को घर से पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। आसीत कुमार को नगर थाना पुलिस के पकड़ने की खबर सुनकर दर्जनों संवेदक और व्यवसायी सहित ठगी के शिकार अन्य लोग नगर थाना पहुंचे। सभी ने आरोप लगाया कि आसीत ने सभी से लाखों रूपया उधार लिया और बाद में लौटाने का वादा करके पैसा नहीं लौटा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वार्ड पार्षद महेश राम चन्द्रवंशी ने बताया कि उनके दिवंगत भाई रमेश राउत से भी उसने लाखों रूपया लिया था और बदले में चेक दे दिया था। हर बार पैसा मांगने पर नई तिथि देता था और उसके बाद मुकर जाता था। आरोपित आसीत पर आरोप है कि वह लोगों से कहता था कि उसका पैसा बैंक अकांउट में जमा कर दिया है। बैंक रसीद पैसा जमा करने का फोटो भी भेजता था। लेकिन लोगों के अकांउट से पैसा गायब हो जाता था। इस मामले में कानूनी कार्रवाई के दौरान पकड़े जाने के बावजूद आसीत कुमार ने दावा किया उसने लोगों का पैसा बैंक अकाउंट में जमा किया है। कई मामले में आसीत कुमार पर वारंट और कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार