home page

सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची के पेंशनधारियों को मिला मार्च तक का पेंशन

 | 
सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची के पेंशनधारियों को मिला मार्च तक का पेंशन


रांची, 04 अप्रैल (हि.स.)। सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिला में पेंशनधारियों को मार्च 2026 तक की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री निर्देश राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत जिले में कुल 02 लाख 52 हजार 330 लाभुकों के बैंक खाते में पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना, एचआईवी-एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, ट्रांसजेंडर-तृतीय लिंग के व्यक्तियों के लिए मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 68 हजार 822 लाभुकों के बैंक खाते में मार्च महीने की (01 हजार रुपये) कुल 06 करोड़ 88 लाख 22 हजार की पेंशन राशि का भुगतान किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 01 लाख 83 हजार 508 लाभुकों को 02 महीने (फरवरी और मार्च) की 36 करोड़ 70 लाख 16 हजार की पेंशन राशि का एक साथ भुगतान किया गया है।

मार्च महीने में सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों की संख्या

-मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना - 329

-एचआईवी-एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना - 415

-मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना - 183508

-मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना - 47677

-स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना - 20398

-ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग के व्यक्तियों के लिए मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना - 03

राज्य संपोषित सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले में जिन लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से योजना तहत सभी लाभुकों से अपने संबंधित प्रखण्ड-अंचल में भौतिक सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया ताकि उन्हें योजना का लाभ निरंतर मिलता रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे