home page

अड्डेबाजी, छेड़खानी के खिलाफ पतरातू एसडीपीओ ने किया पैदल मार्च

 | 
अड्डेबाजी, छेड़खानी के खिलाफ पतरातू एसडीपीओ ने किया पैदल मार्च


रामगढ़, 15 मई (हि.स.)। एसपी मुकेश कुमार लुनायत की पहल का जबरदस्त असर रामगढ़ जिले में दिखाई दे रहा है। जिले के वरीय अधिकारी खुद सड़क पर पैदल मार्च कर रहे हैं।

शुक्रवार को पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा भुरकुंडा क्षेत्र में पैदल मार्च करते नजर आए। भुरकुंडा जीएम कॉलेज से बोतल मोड तक उन्होंने खुद ही आम जनता के बीच पुलिस की उपस्थिति पैदल पेट्रोलिंग के माध्यम से दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस की पहल शुरू हुई है। अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध पार्किंग, यातायात व्यवस्था सुगम बनाने, थाना क्षेत्र में भौतिक रूप से पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रहरी पहल शुरू की गई है।

एंटी क्राइम चेकिंग, अड्डेबाजी के विरुद्ध अभियान और पैदल पेट्रोलिंग इसका मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए भुरकुंडा क्षेत्र में प्रहरी सड़क पर निकले हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश