home page

भाजपा के विकसित भारत संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

 | 
भाजपा के विकसित भारत संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन


भाजपा के विकसित भारत संकल्प सभा में कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन


रांची, 07 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरा होने के अवसर पर पूरे देश की तरह झारखंड में भी विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन रांची के ओटीसी ग्रांउड में बुधवार को किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी एवं रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू उपस्थित थे।

कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनकर विकसित भारत के अपने संकल्प को और दृढ़ किया। संकल्प सभा के बाद भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा ज्योति प्रज्वलित की और ढोल-मांदर के साथ जुलूस के रूप में हरमू चौक पहुंचे। वहां सेवा ज्योति प्रज्वलित कर हरमू चौक को “विकसित भारत संकल्प चौक” के रूप में समर्पित किया गया।

सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों ने देश को नई दिशा दी : आदित्य

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है और आज देश आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। आने वाले समय में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री का जीवन और उनकी कार्यशैली करोड़ों देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायक यात्रा है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य के सभी जिलों में किया गया। इस दौरान सभी जगहों पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास की दिशा और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर उपस्थित लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेश को सुना और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया। सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों की यह यात्रा देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ाने वाली प्रेरणादायक यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प अब जन-जन का संकल्प बनता जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश सह-प्रभारी सौरभ सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जयसवाल, पूर्व सांसद अजय मारू, हेमन्त दास, शशांक राज, सन्नी टोप्पो, सीमा सिंह, मनोज महतो वाजपेयी, सीमा शर्मा, महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, गंगोत्री कुजूर सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे