home page

थानों में हुआ चौकीदारों का परेड, भ्रमणशील रहने का दिया आदेश

 | 
थानों में हुआ चौकीदारों का परेड, भ्रमणशील रहने का दिया आदेश


रामगढ़, 12 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर रामगढ़ जिले के सभी थानों में रविवार को चौकीदारों का परेड कराया गया। इस दौरान चौकीदारों को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने, किसी भी संवेदनशील स्थानों की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों को जानकारी देने को कहा गया।

इसके अलावा ऐसे कई स्थान हैं, जहां जुआरी, नशेड़ी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है, उन स्थानों के बारे में भी पुलिस को जानकारी देने का निर्देश दिया गया। साथ ही उनके क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों के आसपास मंडराने वाले मनचलों के बारे में भी बताने को कहा गया। एसपी ने बताया कि चौकीदार पुलिस विभाग के वैसे सदस्य हैं जो सीधे जनता के बीच में रहते हैं। जनता उन पर भरोसा भी करती है। वह जनता की समस्या और उनकी सुरक्षा के बारे में ज्यादा बेहतर तरीके से बता सकते हैं। उन्हें मिलने वाली सूचना के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश