home page

संगठित अपराध और अवैध कारोबार पर लगे लगाम : एसपी

 | 
संगठित अपराध और अवैध कारोबार पर लगे लगाम : एसपी


रामगढ़, 13 मई (हि.स.)। जिले में संगठित अपराध और अवैध कारोबार परकोई समझौता नहीं होगा। एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। बुधवार को आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी ने कहा कि हर हाल में अपराधियों को उनकी जगह दिखानी होगी। क्राइम मीटिंग में सर्वप्रथम एसपी ने 29 बिंदुओं पर चर्चा की।

उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा, उद्भेदन, निष्पादन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। बलात्कार, पोक्सो एक्ट से संबंधित काण्डों को 60 दिन के अन्दर निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने डायल 112 के तहत प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी को 10 मिनट के अंदर कार्रवाई करने का निर्देशित दिया।

एसपी ने पिछले 05 वर्ष, 03 वर्ष एवं 02 वर्षों से लंबित सभी काण्डों का कारण, सहित अलग-अलग सूची तैयार कर लम्बित कार्रवाई करने के लिए त्वरित गति से पूरा करते हुए निष्पादित करने के लिए निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने संगठित आपराधिक गिरोह की विवरणी तैयार करने और जेल से बाहर आये अभियुक्तों का सत्यापन करते हुए उसके वर्तमान गतिविधि की समीक्षा कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश