हूल दिवस पर वीर सिदो कान्हू को पक्ष-विपक्ष ने दी श्रद्धांजलि
दुमका, 30 जून (हि.स.)। हूल वर्ष 1855 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी, जमींदारों और साहूकारों के शोषण के खिलाफ आदिवासियों की ओर से छेड़े गए ऐतिहासिक संथाल हूल (विद्रोह) की स्मृति में दुमका के सिदो कान्हू चाैक पर सिदो कान्हू की प्रतिमा पर सत्ताधारी दल झामुमो, कांग्रेस और भाजपा सहित कई संगठनों ने माल्यार्पण कर हूल दिवस मनाया।
इस अवसर पर झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने माल्यार्पण करने के बाद कहा कि आज के दिन को लोगों को जरूर याद करना चाहिए। सिदो- कान्हू के किये कार्यों को हमें प्रेरणा के रूप में लेना चाहिए। सिदो कान्हू के सपनों को हमारी सरकार निरंतर साकार करने प्रयास कर रही है।
वहीं भाजपा ने हूल दिवस पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे क्षेेत्र में अवैध खनन, जमीन की गलत तरीके से खरीद फरोख्त के साथ एसपीटी और सीएनटी एक्ट का उलंघन किया जा रहा है। सरकार का काम सिर्फ कागज और कलम पर ही सिमट कर रह गई है। सरकार के गलत कार्यों के खिलाफ भाजपा आंदोलन करेगी। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने माल्यार्पण कर वीर सिदो-कान्हू को नमन किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

