home page

झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर चर्चा

 | 
झारखंड ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बैंकिंग सेवाओं के विस्तार पर चर्चा


रांची, 05 नवंबर (हि.स.)। झारखंड ग्रामीण बैंक के वरीय अधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और आम लोगों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए विशेष विजन के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें बैंकिंग संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मुलाकात के दौरान झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, महाप्रबंधक सिंकू कुमार परिरा और सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बैंक की भूमिका और कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम लोगों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए विशेष विजन के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसमें बैंकिंग संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुलाकात के दौरान झारखंड ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार, महाप्रबंधक सिंकू कुमार परिरा और सहायक महाप्रबंधक संजय कुमार मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बैंक की भूमिका और कार्यों की सराहना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे