home page

एनटीपीसी में कार्यरत आईसीएच कर्मी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

 | 
एनटीपीसी में कार्यरत आईसीएच कर्मी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस


चतरा, 21 नवंबर (हि.स.)। टंडवा स्थित उत्तरी कर्णपुरा एनटीपीसी परिसर में कार्यरत केरल निवासी 19 वर्षीय आईसीएच कर्मी ने शुक्रवार की देर रात

फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद शानिवार काे एनटीपीसी परिसर में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान अंजित के. (19 वर्ष), पिता रेजीकला के., ग्राम नीतियां तेरी, जिला कन्नूर, केरल निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर टंडवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। इसका स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। वहीं एनटीपीसी के एचआर हेड तन्मय दत्ता ने बताया कि मृतक युवक पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव में था। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी की कैंटीन का संचालन करने वाली आईसीएच कंपनी के कर्मियों की ओर से शव को उसके पैतृक गांव भेजने की व्यवस्था की गई। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी