home page

ईंधन बचत पर राज्यपाल का निर्णय, काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां

 | 
ईंधन बचत पर राज्यपाल का निर्णय, काफिले में अब सिर्फ चार गाड़ियां


रांची, 13 मई (हि.स.)। राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर ईंधन संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बुधवार को बताया कि लोक भवन झारखंड में उनके कारकेड में वाहनों की संख्या घटाकर मात्र चार कर दी गई है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण अभियान से प्रेरित बताया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य ऊर्जा बचत और संसाधनों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से भी अपील की है कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें और इस जन जागरूकता अभियान में सहभागी बनें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे