रामगढ़ चेंबर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष के लिए हुआ नामांकन
रामगढ़, 07 मई (हि.स.)। रामगढ़ चेंबर सेवा ट्रस्ट के त्रिवर्षीय चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए विष्णु पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए परशुराम साह, सचिव पद के लिए प्रदीप कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए फिरोज खान ने अपना नामांकन किया।
जबकि, सह सचिव के लिए कोई भी नामांकन नहीं हुआ। चुनाव समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) एवं प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को नामांकन की आखिरी तारीख थी। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी एवं 11 मई को नामांकन पत्र वापसी निर्धारित है। उन्होंने बताया की नई कमेटी का कार्यकाल 1 जून 2026 से 30 मई 2029 तक के लिए होगा। इस अवसर पर रामगढ़ चेंबर सेवा ट्रस्ट के निवर्तमान अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह उर्फ वकील सिंह भी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

