home page

निशिकांत दुबे ने मंत्री की पुत्री के असामयिक निधन पर जताया शोक

 | 
निशिकांत दुबे ने मंत्री की पुत्री के असामयिक निधन पर जताया शोक


देवघर, 24 सितंबर (हि.स.)। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह की जमशेदपुर में सड़क हादसे में हुई असामयिक मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इस दुखद खबर से वह काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि दीपिका पांडेय सिंह, उनके पति रत्नेश और उनके ससुर अवध बिहारी बाबू से राजनीति से इतर उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत से ज्यादा मर्माहत करने वाली घटना नहीं हो सकती। उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके पति रत्नेश के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

सांसद ने बताया कि उन्होंने सुबह रत्नेश से फोन पर बात भी की थी। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy