home page

नवप्रोन्नत झाप्रसे के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

 | 
नवप्रोन्नत झाप्रसे के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट


रांची (15 मई, हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को रांची स्थित कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा (झाप्रसे) के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत हुए अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर सभी नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित, सुशासन और विकास से जुड़े सरकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले नवप्रोन्नत अधिकारियों में प्रवीण प्रकाश, विद्या भूषण कुमार, सचिंद्र बड़ाईक, प्रेम तिवारी, सत्यवीर रजक, सुमन पाठक, अमित बेसरा, महेंद्र कुमार, मोनी कुमारी, मोनिका रानी टूटी, रंजीत लोहरा, विजय विरुआ, मनीषा तिर्की, एनी सरोजिनी तिर्की और गीतांजलि शामिल थीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे