home page

ऑटो चालकों की नई किराया सूची तैयार, 13 अप्रैल से बढे़गा भाड़ा

 | 
ऑटो चालकों की नई किराया सूची तैयार, 13 अप्रैल से बढे़गा भाड़ा


रांची, 07 अप्रैल (हि.स.)।

झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा है कि ऑटो चालकों की नई किराया सूची तैयार कर ली है, जिसे 13 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा। यह जानकारी दिनेश सोनी ने मंगलवार को जारी प्रेस बयान के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि कांटाटोली से टाटीसिलवे, गोंडली पोखर और अंगड़ा मार्ग पर परिचालन करने वाले ऑटो चालकों ने भाड़ा विवाद को लेकर बीते छह अप्रैल को सेवा बंद रखी गई थी।

चालकों का कहना था कि पूर्व निर्धारित किराया लागू नहीं होने के कारण यात्रियों से मनमानी वसूली की शिकायतें बढ़ रही थीं। लेकिन महासंघ ने यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए नई किराया सूची तैयार कर ली है, जिसे 13 अप्रैल 2026 से लागू किया जाएगा। इसके तहत सभी ऑटो में भाड़ा सूची अनिवार्य रूप से चस्पा की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जाए। उन्होंने बताया कि नई सूची के अनुसार लोकल किराया 10 रुपए, कांटा टोली सेल्वाड़ी 10 रुपये, नामकुम से

पीएमआई 15 रुपये, कांटाटोली से नामकुम 20 रुपये, कांटाटोली से अरा गेट एवं सेंटोरियन 25 रुपये, कांटाटोली से महिलौग टाटा सिल्वर 30 रुपये, कांटाटोली से मिलन चौक 35 रुपये, कांटाटोली से गूनडली पोखर 40 रुपये, कांटाटोली से अंगाडा ब्लॉक 50 रुपये, अंगडा से गूणडली पोखर 10 रुपये, अंगडा से हेसल मिलन चौक 20 रुपये, अंगडा से टाटीसिल्वे 30 रुपये, अंगद से महिलोंग आरा गेट 35 रुपये, अंगडा से नामकुम 40 रुपये, अंगडा से लोहड़ी 50 रुपये, टाटा सिल्वर से मिलन चौक 10 रुपये, टाटा सिल्वर से हेसल चौक 15 रुपये, टाटा सिल्वर से रिंग रोड ब्रिज 20 रुपये, टाटा सिल्वर से महिलोग 10 रुपये, टाटा सिल्वर से अरा गेट 15 रुपये, टाटीसिल्वे से नामकुम 20 रुपये निर्धारित किया गया है।

दिनेश सोनी ने कहा कि इस पहल से यात्रियों को राहत मिलेगी और मनमानी किराया वसूली पर रोक लगेगी। उन्होंने सभी चालकों से निर्धारित दरों का पालन करने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar