home page

बीसीआइ प्लेटिनम की बैठक में नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

 | 
बीसीआइ प्लेटिनम की बैठक में नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार


रांची, 12 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी रांची में रविवार को बीसीआइ प्लेटिनम की एक महत्वपूर्ण बिजनेस बैठक आयोजित की गई, जिसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष सुनील कालारा, सचिव रोहन साहा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता और कोषाध्यक्ष अरविंद आर्या ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील कालारा ने कहा कि बीसीआइ प्लेटिनम केवल एक व्यावसायिक मंच नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त नेटवर्क है, जो सदस्यों के बीच विश्वास, सहयोग और नए अवसरों का सेतु बनाता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में रेफरेंस आधारित कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और इसे संगठित रूप देना समय की जरूरत है। संस्था इस दिशा में लगातार काम करेगी।

मेंटोर किशोर मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी सदस्य मिलजुल कर कार्य करें, ताकि संस्था निरंतर प्रगति करती रहे। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास, सकारात्मक सोच और मजबूत नेटवर्किंग के जरिए बीसीआइ प्लेटिनम निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को छुएगा।

बीसीआइ के एमडी धीरज ग्रोवर ने कहा कि संस्था को एक नई पहचान दिलाने का लक्ष्य है और लोगों का जुड़ाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे यह एक बड़े परिवार का रूप लेता जा रहा है।

बैठक में पिछले माह के कारोबार की समीक्षा भी की गई और बेहतर प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार, शिव कुमार, रमेश कुमार, डॉ. सजीत कुमार, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश कुमार, जुली कुमारी, अमर बाजोरिया, सुबोध कुमार वर्मा और राजीव शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे