भाजपा ने विभाग और प्रकोष्ठ में की संयोजक और सह संयोजाकों की नियुक्ति
| Sep 15, 2026, 21:18 IST
रांची, 15 सितंबर (हि.स.)। भाजपा झारखंड प्रदेश ने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न विभाग और प्रकोष्ठ में संयोजक और सह संयोजकाें की नियुक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर इन नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
जारी सूची के अनुसार, प्रकोष्ठ में विकास प्रीतम को संयोजक और संजीव मिश्रा को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं, विभाग में मुकेश निरंजन सिन्हा को संयोजक और मनीष दूबे को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
इन नियुक्तियों से जुड़ी सूची प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा की ओर से जारी की गई है। इस संबंध में पार्टी की ओर से कहा गया है कि नई जिम्मेदारियों के जरिए संगठन के कामकाज को और मजबूत किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

