रामगढ़ में नीट की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न
रामगढ़, 03 मई (हि.स.)।
रामगढ़ जिले में रविवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ।
डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत के कुशल नेतृत्व में जिला प्रशासन की ओर से की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दी।
परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का अवलोकन किया।
डीसी ने परीक्षा संपन्न होने के बाद कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखना थी। जिसे सभी अधिकारी और कर्मियों के आपसी समन्वय से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उन्होंने परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को उनके सहयोग के लिए आभार जताया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

