home page

अश्लील गीत गाने वाले गायक पर प्राथमिकी दर्ज कराएगा नाई समाज

 | 
अश्लील गीत गाने वाले गायक पर प्राथमिकी दर्ज कराएगा नाई समाज


रांची, 05 अक्टूबर (हि.स.)।

झारखंड युवा नाई संघ की ओर से लालगुटुवा में सोमवार को बैठक आयोजित की गई।

इसके साथ ही नाई समाज को संगठित करने के लिए गांव-गांव अभियान चलाने और नाई समाज की महिलाओं पर तथाकथित गायक के अश्लील गीत गाने पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरिहर ठाकुर ने कहा कि भोजपुरी गायक गणेश लाजवाब यादव की ओर से नाई समाज और महिलाओं के प्रति कथित आपत्तिजनक और अश्लील गीत प्रस्तुत किया जाना बेहद निंदनीय है। मामले में रांची जिले के विभिन्न थानों में गायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

इसके अलावा सैलून में सेवाओं की एक समान दर निर्धारित करने और प्रत्येक गुरुवार को समाज के सैलून बंद रखने पर सहमति बनी। निर्णय का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संगठन स्तर पर कार्रवाई की बात कही गई। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने समाज को संगठित और मजबूत बनाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए प्रत्येक गांव में बैठक कर लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा और युवाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

बैठक में बैठक में नाई समाज विकास समिति के प्रतिनिधि वीरेंद्र प्रमाणिक, अरुण प्रमाणिक, ओमप्रकाश प्रमाणिक, दिनेश लाल ठाकुर और रातू प्रखंड युवा नाई संघ के कोषाध्यक्ष अशोक ठाकुर, सुबोध ठाकुर, राजेश ठाकुर सहित नगडी प्रखंड के विभिन्न गांवों से नाई समाज के दर्जनों लोग शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar