home page

दुर्गा पूजा में सफाई को लेकर नगर परिषद की बैठक

 | 
दुर्गा पूजा में सफाई को लेकर नगर परिषद की बैठक


रामगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर नगर परिषद रामगढ़ की ओर से सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम लता देवी, उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता और कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में नगर परिषद क्षेत्र और शहर में मौजूद दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों और मेला परिसर में प्रतिदिन सफाई होगी। वहां कूड़ेदान की व्यवस्था भी की जाएगी।

शहर के अलावा और अरगड्डा बैगा मोड़ से लेकर दुर्गा मंडप परिसर तक रोड के दोनों ओर की झाड़ियों की सफाई भी होगी। साथ ही हर जगह पीने के साफ पानी की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट भी होगा। ताकि आने जाने वाले लोगों को परेशानी ना हो।

बैठक में मांडू विधायक प्रतिनिधि छोटू पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश