home page

फुटबॉल टूर्नामेंट में एमएससी खूंटी और सिठियो एफसी की टीम बनी विजेता

 | 
फुटबॉल टूर्नामेंट में एमएससी खूंटी और सिठियो एफसी की टीम बनी विजेता


रांची, 29 अगस्त (हि.स.)। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को पहला मैच एमएससी खूंटी और डीएफसी धुर्वा के बीच खेला गया।

वहीं दूसरा मैच सिठियो एफसी और बीटी इलेवन के बीच खेला गया। पहले मैच में एमएससी खूंटी ने ट्राईब्रेकर के जरिए डीएफसी धुर्वा को हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में सिठियो एफसी ने बीटी इलेवन को एक गोल हरा दिया।

इसके बाद दोनों टीमों में क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ जिसमें एमएससी खूंटी ने जीत दर्ज कर मुकाबले के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल के विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak