home page

झारखंड के चार जिलों में लगेगा एमआरआई, 20 में मैमोग्राफी मशीन

 | 
झारखंड के चार जिलों में लगेगा एमआरआई, 20 में मैमोग्राफी मशीन


रांची, 26 फ़रवरी (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग राज्य के चार जिले रामगढ़, गिरिडीह, देवघर और कोडरमा में जल्द एमआरआई मशीन उपलब्ध कराएगा। साथ ही 20 जिलों में मैमोग्राफी मशीन की खरीद की प्रक्रिया भी शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में गुरुवार को लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने की। मौके पर उन्होंने बिल्डिंग कॉरपोरेशन को एमआरआई मशीन लगाने के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जिलों में एमआरआई मशीन नहीं होने से मरीजों को बड़े शहरों या राजधानी रांची जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि कई बार आपात स्थिति में गंभीर परेशानियां भी उत्पन्न हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जिलों में ही उन्नत जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्धेश्य से ही 20 जिलों में मैमोग्राफी मशीन की खरीदने का भी निर्देश दिया गया है ताकि महिलाओं में स्तन कैंसर की समय पर जांच और इलाज हो सके। इसके अलावे राज्य के पांच मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब स्थापित करने की तैयारी भी की जा रही है। इससे हृदय रोगियों को अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा।

बैठक में एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, विद्यानंद शर्मा पंकज, अपर सचिव, सिद्धार्थ सान्याल, डीआईसी, ललित मोहन शुक्ला, संयुक्त सचिव, सीमा कुमारी उदयपुरी, ध्रुव प्रसाद सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar