home page

सांसद प्रतिनिधि बने छावनी परिषद के स्वच्छता प्रहरी और लीड फैसिलिटेटर

 | 
सांसद प्रतिनिधि बने छावनी परिषद के स्वच्छता प्रहरी और लीड फैसिलिटेटर


रामगढ़, 22 मई (हि.स.)। सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस रामगढ़ छावनी परिषद के स्वच्छता प्रहरी और लीड फैसिलिटेटर बनाए गए हैं। शुक्रवार को छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने उन्हें नामांकित किया। क्षेत्र में स्वच्छता, साफ-सफाई और जन-जागरूकता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय योगदान को देखते हुए छावनी परिषद ने यह पहल की।

छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि धनंजय कुमार पुटूस ने स्वच्छता जागरूकता, नागरिक सहभागिता और साफ-सफाई अभियान को मजबूत करने में सराहनीय भूमिका निभाई है। उनके समर्पण और सक्रिय प्रयासों को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में भी आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने और रामगढ़ छावनी क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश