home page

दिनदहाड़े हो रही बाइक की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में बेखौफ दिखा चोर

 | 
दिनदहाड़े हो रही बाइक की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में बेखौफ दिखा चोर


दिनदहाड़े हो रही बाइक की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में बेखौफ दिखा चोर


रामगढ़, 18 जून (हि.स.)। रामगढ़ थाना क्षेत्र में चेन स्नैचर हों या बाइक चोर गिरोह, दोनों गैंग के अपराधी बेखाैफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पहले तो चोर अपना चेहरा ढंक कर चोरी करते थे। लेकिन अब शायद उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। शहर के बाजारटांड़ में गुरुवार को दो बाइक चोरों ने दिनदहाड़े एक बाइक उड़ा ली। सबसे बड़ी बात यह थी कि उनके चेहरे पर पुलिस का खौफ भी नजर नहीं आ रहा था। उन लोगों ने न तो हेलमेट पहना और न ही अपना चेहरा ढंका। बड़े आराम से चोरी की बाइक पर सवार होकर दोनों निकल गए।

बाइक चोरी होने के बाद पीडित नीतीश कुमार थाने पहुंचे और घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि बाजारटांड़, कृष्णा पैलेस के पीछे वे कारपेंटर का काम करने गए थे। इसी दौरान अपनी बाइक ( जेएच 02 बीबी 7054) को पार्किंग में खड़ी कर अंदर चले गए। करीब आधे घंटे बाद वापस आए तो बाइक उस स्थान से गायब थी। काफी खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो बाइक ले जाते एक चोर को देखा गया। दूसरे सीसीटीवी के एंगल में उस बाइक पर दो लोग मौजूद दिख रहे हैं। पुलिस उन चोरों की पहचान करने में जुट गई है। जिन चोरों की तस्वीर कमरे में कैद हुई है, उसे विभिन्न स्थानों में भेजा गया है। इसके अलावा पेट्रोलिंग में लगे पुलिस पदाधिकारी और चेक पोस्ट पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी को भी भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश