home page

माता वैष्णों देवी मंदिर में सजाई गई माता की चौकी, भक्ति गीतों से झूमे श्रद्धालु भक्त

 | 
माता वैष्णों देवी मंदिर में सजाई गई माता की चौकी, भक्ति गीतों से झूमे श्रद्धालु भक्त


माता वैष्णों देवी मंदिर में सजाई गई माता की चौकी, भक्ति गीतों से झूमे श्रद्धालु भक्त


रामगढ़, 17 अक्टूबर (हि.स.)। रामगढ़ शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णों देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को मंदिर परिसर में माता की चौकी सजाई गई। जिसमें श्री श्याम मंडल रामगढ़ के भजन गायक ध्रुव सिंह ने गणेश वंदना से माता की चौकी का शुभारंभ किया।

इसके बाद मंडली के प्रसिद्ध भजन गायक कमल बगड़िया ने प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, दे दो थोड़ा प्यार मैया तेरा क्या घट जाएगा यह बालक भी तर जाएगा, मां शेरावाली की ज्योत जली है आदि भजन प्रस्तुत किया। इस दौरान सभी श्रद्धालु भक्त झूमने पर मजबूर हो गए और माता रानी का जयकारा लगाकर झुमते नजर आए। इससे पूर्व सजाई गई माता की चौकी में माता वैष्णों देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरत चन्द्र वासुदेव और सचिव महेश मारवाह की मौजूदगी में पंडित किशोर शर्मा द्वारा सभी धार्मिक अनुष्ठानों के यजमान मोहित धमीजा व उनकी पत्नी चांदनी धमीजा को विधिवत पूजन कराया गया।

इसके बाद माता रानी का जयकारा लगाते हुए यजमान द्वारा ज्योत प्रज्वलित किया गया। मौके पर पंजाबी हिन्दू बिरादरी के पदाधिकारी और सदस्यों के अलावे दर्जनों भक्त उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश