home page

बस के छत पर नाच रहे बाराती हाई टेंशन तार के चपेट में आए, छह से अधिक झूलसे

 | 
बस के छत पर नाच रहे बाराती हाई टेंशन तार के चपेट में आए, छह से अधिक झूलसे


दुमका, 28 अप्रैल (हि.स.)। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरायदहा के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। जहां एक बाराती बस 11,000 वोल्ट के हाई-वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया।

इस हादसे में बस की छत पर बैठे लगभग छह बाराती झुलस गए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए फुलो-झानो मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, इजाज ट्रैवल्सश् की बस पाकुड़ के पाकुड़िया थाना क्षेत्र से शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बुसकी की ओर जा रही थी। बस के ड्राइवर अभिलाल मुर्मू ने बताया कि गांव पहुंचने के दौरान कई बाराती बस की छत पर सवार होकर नाच-गा रहे थे।

इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार नीचे लटका हुआ था। जिसे बाराती देख नहीं पाए और उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के तार काफी नीचे था। जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार