home page

मोर्चा ने एनई होरो की मनाई 101 वीं जयंती

 | 
मोर्चा ने एनई होरो की मनाई 101 वीं जयंती


रांची, 31 मार्च (हि.स.)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, रांची जिला के तत्वावधान में झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अमर पुरोधा एनई होरो की 101 वीं जयंती समारोह मंगलवार को रांची के बहुबाजार में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।

कायक्रम में आंदोलनकारियों ने मांग किया कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अमर पुरोधा एनई होरो की जंयती को सरकार की ओर से राजकीय मान-सम्मान के साथ मनाए।

वहीं मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के स्वाभिमान की रक्षा करने का दायित्व का निर्वाह करे। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी को न्याय के साथ सम्मान और समाज में स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार चाहिए।

पुष्कर ने कहा कि मौजूदा समय में आंदोलनकारियों की पहचान विलुप्त होती जा रही है यह विडंबना है कि समाज अलग राज्य बनाने वालों को सहज रूप से सम्मान पहचान नहीं दे रही है।

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि आंदोलनकारियों का अस्तित्व झारखंड आंदोलनकारियों से है, लेकिन आज हमारे अमर पुरोधा उपेक्षित हैं। उन्होंने मांग किया कि सभी का गजट नोटिफिकेशन कर राजकीय मान सम्मान दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम को केंद्रीय उपाध्यक्ष इजहार राही, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजिनी कच्छप, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी अनथन सहित अन्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

मौके पर अमर भेंगरा, रंजन बाड़ा, सुजीत कुमार राम, विनोद कुमार महतो हलदर महतो, विष्णु गिरी, सनत कुमार राय, अमर कुमार सहित ने एनई होरो के चित्र पर माल्यामर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak