home page

मोबाइल खरीदने पहुंचे युवकों ने चुराया 90 हजार का फोन, एक आरोपित को जेल

 | 
मोबाइल खरीदने पहुंचे युवकों ने चुराया 90 हजार का फोन, एक आरोपित को जेल


रामगढ़, 22 सितंबर (हि.स.)। रामगढ़ शहर के चट्टी बाजार स्थित सेल फोन द मोबाइल स्टोर से 90 हजार रुपये का मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। दुकान मालिक अनिकेत दांगी की शिकायत पर रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

रामगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि अनिकेत दांगी की दुकान बगड़िया ब्रदर्स के सामने स्थित है। सोमवार को कोठार गांव के तीन युवक अशोक चौधरी, गोविंद कुमार और भोगनाथ महतो मोबाइल खरीदने दुकान पहुंचे थे। मोबाइल देखने के दौरान अशोक चौधरी ने एक फोन निकालकर अपनी जेब में रख लिया। उस समय दुकान के सेल्समैन और मालिक को इसकी जानकारी नहीं हुई।

बाद में दुकान मालिक ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो अशोक चौधरी की गतिविधि सामने आई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अशोक ने मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

थाना प्रभारी के अनुसार चोरी किया गया मोबाइल की बाजार कीमत करीब 90 हजार रुपये है। पूछताछ में अशोक ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल चोरी करने के बाद रास्ते में कहीं फेंक दिया। पुलिस उसके बयान की सत्यता की जांच कर रही है और मोबाइल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने मामले में अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालक के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश